राजनांदगांव, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में ऑनलाइन शिक्षक पालक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ टीएल टांडेकर ने ऑनलाइन उपस्थित पालकों से आग्रह किया कि वे छात्रो के अध्य्यन के संबंध में सलाह दे जिसे व्यवहारिक रूप दिया जा सके विभागाध्यक्ष डॉ अंजना ठाकुर ने विभाग द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पलकों से जानकारी साझा की। उपस्थित पलकों में से सुश्री रत्नमाला वालदे ने करोना काल मे नियमित ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन हेतु संतोष व्यक्त किया वही श्री सूरज पटेल ने ऑफलाइन परीक्षा की बात कही ।बैठक में विभाग के सहायक प्राध्यापक संजय सप्तर्षी, हेमंत नंदागौरी एवं पूजा सिन्हा सहित काफी संख्या में छात्रों तथा उनके पालक उपस्थित रहे।
