राजनांदगांव। आज राजनांदगांव एन०एस०यू०आई० ने एन०एस०यू०आई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के आदेश पर राजनांदगांव एस०एस०यू०आई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया।
एन०एस०यू०आई० जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा ने बताया कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरीब, शोषित वर्ग एवं किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए उत्तरप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव में प्रचार करने के लिए गए थे और चुनाव आयोग के द्वारा जारी किये गए निर्देशों का पालन भी कर रहे थे। फिर भी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री की कांग्रेस के प्रति बौखलाहट के चलते हुए उन पर एफ आई आर दर्ज की गई जिसका हम विरोध करते है।
एन०एस०यू०आई० जिला उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी एवं राजा यादव ने कहा कि पूरे उत्तरप्रदेश में अब भाजपा के खिलाफ मौहोल बन रहा है जिससे भाजपा डर गई है और कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ गलत तरीके से एफ आई आर दर्ज करा रही है अब चुनाव में जनता कांग्रेस को जीताकर इनका जवाब देंगी।
एन०एस०यू०आई० जिला उपाध्यक्ष अमर झा ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जो एफ आई आर दर्ज की गई है। वहां की सरकार निरंतर लोकतंत्र की हत्या कर रही है और आम लोगों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है जो निंदनीय है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एन०एस०यू०आई० जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजा यादव , जिला उपाध्यक्ष अमर झा, उज्जवल निर्मलकर,सोनल साहू, गोपाल साहू,हर्ष महोबिया, विधानसभा महासचिव साहिल वर्मा, विधानसभा महासचिव साहिल सागर, लोकेश्वर वर्मा, शुभम प्रजापति, यश गुरू, मयंक मेश्राम, टिकेश देशलहरे, यमन साण्डे, चमन मानिकपुरी, चिराग यदु, मोंटी साहू, मोन्टू, शुभम साहू, किर्तन वर्मा सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
