राजनांदगाँव, – नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लायंस क्लब के एम.जे.एफ. राजकुमार शर्मा एवं साथियों के द्वारा वर्तमान में चल रहे करोना महामारी जो कि निरंतर नगर में फैलती जा रही है इसके विरूद्ध जनजागरण की दिशा में मास्क एवं करोना बचाव के पाम्पलेट का वितरण स्थानीय नगर के मानव मंदिर चौक एवं जयस्तम्भ चौक में नागरिको को समझाते हुये वितरण किया गया इस जनजागरण कार्य में लायन अजय लोहिया, लायन मंयक शर्मा एवं लायन रमेश गुप्ता ने सहयोग किया।
