राजनांदगांव : विश्व में भारतीय संस्कृति को गौरान्वित करने वाले एवं युवाओ के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जयंती अर्थात विश्व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच राजनांदगांव द्वारा शीतला मंदिर स्थिति स्वामी जी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर आरती की गई वहीं कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए मास्क वितरण किया गया। मंच के युवाओं ने लोगो से शासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच के जिला अध्यक्ष जीवन साहू ने बताया कि हमारी संस्था का नाम ही स्वामी जी के नाम से है और आज हम सभी युवा साथीगण स्वामी जी के जन्मोत्सव पर उनकी पूजा अर्चना कर उनके आशीर्वाद प्राप्त कर उनके बताए बातो चलने व लोगो को प्रेरित करने की सेवा में लगे है । स्वामी विवेकानंद युवाओ के प्रेरणा स्त्रोत ही नही अपितु मार्गदर्शक भी है उनकी बताए बातो को अमल में लाने से निश्चित ही युवाओ में चारित्रिक, बौद्धिक व मानसिक विकाश होना ही है इसमे तनिक भी कोई संदेह नही है। हमारी संस्था स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच राजनांदगांव द्वारा समय-समय पर युवाओ के सर्वांगीण विकास के लिए युवा शिविर, व्यसन मुक्ति कार्यक्रम, कैदी उत्थान कार्यक्रम, गौ-सेवा, जरूरतमंद लोगों में सामग्री वितरण, काढ़ा वितरण, कपड़े वितरण, कंबल वितरण इत्यादि सेवाकार्य स्वामी जी की प्रेरणा से किया जा रहा है ।
