राजनांदगांव राष्ट्रीय युवा दिवस युवा शक्ति के प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के मौके पर जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में सत्यम ब्लड ग्रुप के संयोजक चित्रांगन साहू के संयोजन में महेंद्र कुमार उइके ए पाजेटिव, झग्गर चन्द्रवंशी ए बी पाजेटिव, डामेन्दा साहू ओ पाजेटिव का रक्तदान किया।सत्यम ब्लड ग्रुप के संयोजक चित्रांगन साहू ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी हम सब युवाओ के प्रेरणा पुंज हैं उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए युवाओ द्वारा रक्तदान किया जाता हैं। कोविड़ 19 कोरोना महामारी के समय जरूरतमन्द लोगों के लिए हमारी टीम सदैव तत्पर रहते हैं। रक्तदान करने के दौरान उमेश कुमार यादव ,रामदेव चन्द्रवशी सत्यम ब्लड ग्रुप संयोजक चित्रागंन साहू ,डॉ. उषा बोरकर ,डॉ. दुर्गा निर्मलकर ब्लड बैंक काउंसलर डॉ. जगदीश सोनी की उपस्थित रहे।
