समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ यूथ फॉर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर स्वामी विवेकानंद जी के दर्शन पर वर्चुअल चर्चा ( कोविड संक्रमण के चलते ) कर युवा दिवस मनाया |
एवं युवाओं ने नारा दोहराया * वही देश समृद्ध शाली होगा जहां का युवा प्रभावशाली * होगा |
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रमुख रमेश गंगवानी ने कहा कि स्वामी जी ने अपने दर्शन में विश्व बंधुत्व की भावना को महत्व दिया साथ ही गरीब के कल्याण को ही ईश्वर की सेवा माना विवेकानंद जी ने सदैव लोगों को कर्मशील बने रहने के लिए प्रेरित किया तथा ऐसे शिक्षा पर बल दिया जिससे विद्यार्थी का चरित्र निर्माण हो सके।
वर्चुअल चर्चा में मुख्य रूप से विकास साहू ,प्रताप सोनी, मनोज सिन्हा ,रोहित शर्मा ,राहुल झा,गौरव पंजवानी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
