आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी में प्रवेश किया ।आम आदमी पार्टी का पूरे छत्तीसगढ़ मैं लगातार विस्तार हो रहा हैं। जिसके अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें लगातार लोग जुड़ रहे हैं।आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत ने बताया कि पूरे राजनांदगांव में आम आदमी पार्टी ने 30 ब्लॉक का आवंटन किया गया है। हर विधानसभा में 5 ब्लॉक का निर्धारण किए हैं ।राजनांदगांव की 6 विधानसभा सीटों के कुल 30 ब्लॉक बनाए गए हैं। जिसमें लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। इसके उपरांत 1 फरवरी से 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। योगेंद्र साहू को बनाया गया ब्लॉक अध्यक्ष छुई खदान ,लेखराम साहू को बनाया गया सचिव। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत, संरक्षक सुरेंद्र पाल सिंह गिल, खुज्जी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रमेश यादव, डोंगरगांव विधानसभा अध्यक्ष हरीश सोनकर ,विधानसभा उपाध्यक्ष तुलेश सोनकर, ठकुरी राम साहू , एवं अन्य कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
