
आज दिनांक 08-01-2022 को राजनांदगांव एनएसयूआई ने निरंतर बढ़ रहे कोविड 19 के तीसरे चरण में छात्रों को हो रही परेशानी को लेकर विद्यालय एवं महाविद्यालय को लेकर बंद कराने के लिये एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अमर झा के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
एनएसयूआई विधानसभा महासचिव साहिल वर्मा एवं साहिल सागर ने कहा कि कोविड 19 का तीसरा चरण पूरा देश में व्यापक रूप ले रहा है एवं हमारे जिले राजनांदगांव में भी कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए धारा 144 लगाई जा चुकी है ऐसे में विद्यालय एवं महाविद्यालय के संचालित होने से छात्रों का जीवन जोखिम है।

एनएसयूआई उत्तर ब्लाक उपाध्यक्ष हर्ष साहू एवं मोहित कोचरे ने कहा कि कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तत्काल प्रभाव से जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय को बंद किया जाना चाहिये तथा छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की उचित व्यवस्था की जानी चाहियें।
ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अमर झा, उत्तर ब्लाक उपाध्यक्ष हर्ष साहू, विधानसभा महासचिव साहिल वर्मा, विधानसभा महासचिव साहिल सागर, मोहित कोचरे, हिमांशु सागर, मोन्टी साहू, दीपक सोनकर, अमन साहू, कृष्णकांत, राहुल साहू, लोकेश्वर वर्मा, डेविड, चिराग यदु, कुणाल साहू, तुषार मंडावी, एवं एनएसयूआई के अन्य साथी उपस्थित थे।
