राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ झलक)। प्राच्यविद्या शोधमंडल राजनांदगांव छत्तीसगढ़ पं0क्र01122 कार्यकारिणी का चुनाव विगत दिनाँक 31 दिसंबर 2021 को सम्पन्न हुआ ।
श्रीमती कल्पना झा को निर्विरोध दूसरी बार अध्यक्ष एवं श्री अनिल हरिहरनो को सचिव बनाया गया ।
यह ज्योतिष क्षेत्र में शोधरत संस्था है जिसके संस्थापक अध्यक्ष राज्य इकाई अध्यक्ष श्री मुरलीधर हरिहरनो जी है ।
अध्यक्ष द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठों का संस्था के निस्वार्थ सेवाभावी पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व दिया गया । शोध प्रकोष्ठ -मार्गदर्शक निर्देशक श्री मुरलीधर हरिहरनो, कोष, कोषाध्यक्ष श्री तुषार डाकलिया, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ – आर. के. कुशवाहा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अनिल हरिहरनो, मीडिया प्रकोष्ठ अंकित व्यास, तकनीकी/ प्रकाशन /प्रसारण प्रकोष्ठ, सूर्यकांत शर्मा, संगठन सचिव सरदार गुरभेजसिंग, विशिष्ट संगठन सहयोग प्रकोष्ठ, संजय रणदिवे, आलोक झा, डॉ ओंकारलाल श्रीवास्तव, विजय कानूगा, चंद्र शेखर देवांगन, भावेश ठक्कर, कासम भाई , द्वारिका प्रसाद लाऊत्रै , शंभु नाथ द्विवेदी, श्रीमती निहारिका झा, श्रीमती प्रज्ञा, सुश्री वनश्री, विधि प्रकोष्ठ सुरेश एच लाल, नरेन्द्र ठाकुर, श्रीमती मधुलिका झा, परामर्श प्रकोष्ठ एस. के. जैन, दीपक बुद्ध देव, किशोर शर्मा, संरक्षक दामोदर दास मूंदड़ा, किशोर बैद एवम संस्था संस्थापक मुरलीधर हरिहरनो ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि प्राच्य विद्या शोधमंडक का उद्देश्य ज्योतिष एवं पौर्वात्य, प्राचीन, प्राच्य विधा पर शोध, प्रशिक्षण, संरक्षण, संवर्धन प्रसारण के साथ समाज मे व्याप्त विभिन्न प्रकार के अंधविश्वास, रूढि़, भयादोहन से परे शास्त्र के मूलस्वरूप में स्थापन का है । 1984 से स्थापित इसी परिकल्पना का मूर्त स्वरूप तीव्रगति से नित नए सोपान स्थापित कर रहा है ।
मंडल के प्रकल्प वराहमिहिर ज्योतिष विद्या पीठ, ज्ञानसागर ग्रंथालय, वराहमिहिर सभागार, वार्षिक स्मारिका मिहिरावली आदि के सुचारू संचालन एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना संस्थापक अध्यक्ष द्वारा की गयी।
उपर्युक्त सूचना
संस्था मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी श्री अंकित द्वारा प्रेषित की गयी।
