– कलेक्टर ने सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति को खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की आकस्मिक वर्षा से धान की सुरक्षा के संबंध में दी जानकारी
– असमयिक वर्षा के दौरान जिले के 7 संग्रहण केन्द्रों में भंडारित धान को आकस्मिक वर्षा से कोई क्षति नहीं हुई
– संग्रहण केन्द्रों में धान पूरी तरह से कैप कव्हर एवं तिरपाल से सुरक्षित ढक कर रखा गया
x। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की आकस्मिक वर्षा से धान की सुरक्षा के संबंध में पत्र में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 485101.00 मिट्रिक टन धान उपार्जन किया जा चुका है। उपार्जित धान में से राईस मिलर्स द्वारा 63079.00 मिट्रिक टन एवं परिवहनकर्ता द्वारा संग्रहण केन्द्र हेतु 73405.00 मिट्रिक टन कुल 136484.00 मिट्रिक टन धान का उपार्जन केन्द्रों से उठाव किया जा चुका है। गौरतलब है कि जिला विपणन अधिकारी राजनांदगांव से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के 7 संग्रहण केन्द्रों में भंडारित धान को आकस्मिक वर्षा से कोई नुकसान व क्षति नहीं हुई है। संग्रहण केन्द्रों में धान पूरी तरह से कैप कव्हर से सुरक्षित ढक कर रखा गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के 149 धान उपार्जन केन्द्रों में किसी भी उपार्जन केन्द्र में आकस्मिक वर्षा से कोई नुकसान व क्षति नहीं हुई है। उपार्जन केन्द्रों में धान पूरी तरह से कैप कव्हर एवं तिरपाल से ढक कर रखा गया है।
