राजनांदगांव – ,बजरंग दल के संभाग प्रमुख अरुण गुप्ता ने कहा कि कालीचरण महाराज पर की गई कार्यवाही एकतरफा है,,, मुख्यमंत्री के पिताजी,,का अनेकों वीडियो है,,जिसमे उन्होंने हिंदुओं समाज के परम आराध्य भगवान श्री राम को अनेकों बार अपशब्द कहा है, ब्राह्मण समाज के लिए , खुले मंचों में उन्होंने आपत्तिजनक शब्दो का प्रयोग किया है,,,अनेकों ऐसे नेता हैं जो खुले आम ,,महात्मा गांधी जी को अपशब्द भी कहते हैं,,जिनमे प्रमुख नाम ,वामन मेश्राम का है, , जो कई वर्षों से अपशब्द का प्रयोग गांधी जी के लिए कर रहे है,,उन पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई,,,,छत्तीसगढ़ में देशद्रोह का आरोपी ,भारत के टुकड़े टुकड़े करने का नारा लगाने वालों का लीडर कन्हैया कुमार ,सम्मान प्राप्त करता है,,ये कैसी मानसिकता है,,समझ से परे है,, अरुण गुप्ता ने कहा कि, किसी भी प्रकार की हिंसा या हत्या को उचित नहीं ठहराया जा सकता, किंतु इस देश में अभिव्यक्ति की आजादी भी प्रदत्त है,,,अभिव्यक्ति की आजादी के अंतर्गत क्या हिंदू समाज का अपमान और देश को हानि पहुंचाने की बातें ही आती है,, हैदराबाद के दोनो ओवैसी भाई,,आए दिन हिंदू समाज को अपमान करने वाली बातें करते हैं उन पर भी कभी प्रशासन कार्यवाही इतनी तत्परता से नहीं करती,,जो भी देश धर्म या किसी महापुरुषों के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करता है उस पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए,किंतु दुर्भावना पूर्ण नही ,,एक पक्षीय नही,,कालीचरण महाराज ने अपनी बात को रखा अगर आपत्ति जनक था तो सारे लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए थी,, केवल एक व्यक्ति पर नहीं,,राज्य सरकार ,निष्पक्ष होकर कार्य करे, ताकि प्रदेश की जनता में एक विश्वास और शासन पर भरोसा उत्पन्न हो,,ना की, तुष्टिकरण की राजनीति की गंध आए,,
