राजनांदगांव :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनांदगांव इकाई ने कान्फ्रेंस कॉलेज में हो रहे अवैध फीस वसूली के खिलाफ मोर्चा खोला ज्ञात हो कि गत दिनों से B.ED में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है जिसमें विद्यार्थियों के प्रवेश सूची में नाम होने के बावजूद अधिक राशि की मांग की जा रही है जिस का विरोध किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री श्री चिंटू सोनकर ने बताया कि कान्फ्रेंस कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान 12 विद्यार्थियों का अंतिम सूची जारी हुआ अंतिम सूची में सभी 12 अभ्यार्थियों से उनके वैधानिक प्रवेश शुल्क के अतिरिक्त और राशि की मांग किया जा रहा था जिसमें 12 विद्यार्थियों से प्रति विद्यार्थी ₹158000 की मांग किया गया था जिसकी सूचना वहां के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को दी तत्पश्चात कल मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कोर टीम कान्फ्रेंस कॉलेज के अधिकारियों से बात किए और अतिरिक्त लिए जा रहे शुल्क का विरोध किया तदुपरांत कॉलेज प्रशासन को विद्यार्थियों के मांग के सामने झुकना पड़ा और 158000 के स्थान पर जो वैधानिक रूप से शुल्क ₹70000 पर प्रवेश देने हेतु सहमति दी साथ ही आज एबीवीपी ने यह भी मांग रखी की यह 70000 को एक साथ ना लिया जाए इसको सेमेस्टर के अनुसार किस्तों पर लिया जाए इस पर भी बहुत विरोध और संघर्ष के बाद कॉलेज प्रशासन को यह मांग मानना पड़ा और आज 12 विद्यार्थियों का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहयोग से उस महाविद्यालय में प्रवेश हुआ।
उक्त विरोध प्रदर्शन में मुकेश मंडावी, प्रदीप झा,आशीष सोरी, हरीश साहू,नंदकुमार रजक, देवा यादव, गुणवंत सिंह ठाकुर ,विकास साहू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
