राजनादगांव। जिले के खैरागढ़ ब्लॉक के देवरी में रहने वाले 12 वर्षीय छात्र सैनिक स्कूल गंगानगर राजस्थान में लॉक डाउन के चलते फंस गया था। लॉकडाउन ने बच्चे की दिक्कतें बढ़ा दी थी। बच्चे को वापस घर लाने के लिए बच्चे के पालक ने प्रशासन से गुहार भी लगाई थी।
बच्चे के स्कूल प्रशासन ने भी सभी (Rajnandgaon) पालकों को बच्चों को वापस ले जाने के लिए कह दिया था। ऐसे में देवरी के छात्र को लाने पालक प्रशासन से मदद की आस में बैठे हुए थे।
वही पुलिस ने मानवता (Rajnandgaon) का परिचय देते हुए राजस्थान के गंगानगर से 12 वर्ष की छात्र को वापस घर लाने का काम किया है। पुलिस की इस सराहनीय कार्य के लिए बच्चे एवं पालक ने पुलिस को धन्यवाद दिया है।
दरअसल खैरागढ़ ब्लॉक के देवरी गांव के नारायण वर्मा के 12 वर्षीय पुत्र भानु प्रताप वर्मा का चयन सैनिक स्कूल गंगानगर राजस्थान में हुआ था। एमएसएम सैनिक स्कूल में छात्र पढ़ाई कर रहा था। साल भर की पढ़ाई के बाद छात्र वापस घर लौटने वाला ही था।
इसी दौरान कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन घोषित हो गया। छात्र के पिता नारायण वर्मा ने कहा कि छात्र सालभर से घर नहीं आया था और सैनिक स्कूल गंगानगर में पढ़ने वाला छत्तीसगढ़ से एकमात्र छात्र है। कहा कि लॉक डाउन की वजह से उसका पुत्र वापस घर नहीं आ पाया था।
फोन से ही बेटे से रोज बात हो पाती थी। स्कूल प्रशासन ने भी पालकों को पत्र जारी कर अपने बच्चों को ले जाने का पत्र पहले ही जारी कर दिया था। लेकिन लाकडाउन के कारण छात्र आ नहीं पाया।
जिसके कारण बच्चे परेशान थे और छात्र को वापस लाने के लिए जिला प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाई थी।
राजनांदगांव जिला पुलिस प्रशासन ने राजस्थान के गंगानगर जाकर बच्चे को सकुशल घर लाने में मदद की है।
वहीं 12 वर्ष की छात्र भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि वजह से राजस्थान में ही फंस गया था। पुलिस की पहल से आज वह अपने घर को आ पाया है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।
राज्य सरकार द्वारा कोटा में फंसे छात्रों की सकुशल वापसी के लिए बसों के माध्यम से बच्चों को सकुशल वापस लाया गया था। इसी की आस में नारायण वर्मा ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर गुहार लगाई थी। पुलिस प्रशासन ने मानवता का परिचय देते हुए राजस्थान के गंगानगर जाकर बच्चे को सकुशल वापस अपने घर लाया है।सीएसपी मणिशंकर चंद्र ने कहा कि जिले के खैरागढ़ ब्लॉक के देवरी में रहने वाला छात्र जो राजस्थान के गंगानगर एमएसएम सैनिक स्कूल में पढ़ाई करता था। जो लाकडाउन कि वजह से फंस गया था। जिसको पुलिस ने वापस राजनादगांव लेकर परिवार वालो को सौंप दिया है।
