एक्सपोज़ इन डिजिटल लिटरेसी पर हुई चर्चा –
राजनांदगांव. शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०के०एल०टांडेकर के निर्देशन एवं विभागाध्यक्ष डॉ०बी०एन०जागृत के मार्ग दर्शन में ‘मीडियां साक्षरताÓ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्णिमा तिवारी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ०के०एल० टांडेकर ने अपने उद्धबोधन में कहा कि शासकीय दिग्जिवय महाविद्यालय में कई छात्रों ने पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की और उन्होंने अपनी क्षमता का विकास करते हुए अपना मुकाम हासिल किया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुत कुछ सिखने की जरूरत हमेशा रहती है। उसी तारतम्य में आज का विषय ‘मीडिया ं साक्षरताÓ के लिए विद्यार्थियों के साथ ही सभी के लिए अत्यन्त आवश्यक है।

डॉ०बी०एन०जागृत ने बताया कि मीडिया का क्षेत्र व्यापक है आप हर क्षेत्र में कार्य कर सकते है वर्तमान दौर डिजीटल मीडिया का है इसमें कार्य करने के लिए बहुत ही सजकता और सूझबूझ की जरूरत है। जिसका सभी को ध्यान रखना चाहिए।

मुख्य वक्ता पूर्णिमा तिवारी ने ‘मीडिया साक्षरताÓ विषय के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की उन्होंने डिजीटल मीडिया को समाज, संस्कृति पर होने वाले प्रभाव एवं दूष्प्रभाव के बारे में बताया। साथ ही डिजिटल माध्यम से वर्तमान और भविष्य में होने वाले बदलाव की संभावना से छात्रों को अवगत कराया गया। साथ ही सोशल मीडिया वेबसाइट (इस्टाग्राम, वाट्सअप, फेसबुक) का उपयोग करते समय सावधानी एवं सतर्कता के साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में फेक वीडियों, फोटो एवं अफवाहों से बचने के लिए जानकारी दी एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराध होने पर कानूनी सहायता के संबंध में भी बताया।

व्याख्यान के दौरान साइबर अपराध एवं मीडिया साक्षरता के विषय में विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा व्यक्त की जिसे उन्होंने निराकृत किया।

इस अवसर पर विभागीय शिक्षक अमितेश सोनकर, रेशमी साहू, एवं लोकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे। एक्सपोज़ इन डिजिटल लिटरेसी पर हुई चर्चा –
