नये वर्ष में डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहा यादव परिवार के सदस्य सड़क हादसे का शिकार गया। तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बेमेतरा के बुंदेली से डोंगरगढ़ जा रहा यादव परिवार की बोलेरो पेंड्री के पास पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में सात लोगों को चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को प्रारंभिक उपचार के बाद राजनांदगांव पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वही शेष चार लोगों को खैरागढ़ सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसे में घायल बेमेतरा जिला के बुंदेली और गंडई के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि बुंदेली का रहने वाला यादव परिवार लडक़ा देखने के लिए रविवार दोपहर को डोंगरगढ़ जा रहा था। बोलेरो पेंड्री पार करने के बाद गंडई निवासी चालक संजय यादव ने अपना नियंत्रण खो दिया। वही सडक़ किनारे लगे पेड़ से भिड़ंत हो गई।
हादसे में इन्हें आई गंभीर चोटें हादसे में गंभीर रूप से घायल सात लोगों को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार बुंदेली के रहने वाले 16 वर्षीय नारद यादव, सुखदेव यादव, मोहन यादव, सोनू यादव गंगासागर यादव, टिकेश्वर यादव और कार चालक गंडई के संजय यादव को प्रारंभिक उपचार के रेफर कर दिया गया है। चार घायलों के पैर में गंभीर चोटें आई है।
कार सवारों को निकालने करनी पड़ी मशक्कत हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए ले जाया गया। हादसे में गंडई के दुखू यादव को मामूली चोट आयी है। इनके अलावा बुंदेली के देवव्रत यादव, खेमसिंह यादव, गुलशन यादव, बीजे यादव और अर्जुन राजेश्वर यादव को चोट नहीं आई है। इन्हें छुट्टी दे दी गई है।
