तुमड़ीबोड़। टाइगर क्लब, ग्राम पंचायत तुमडीबोड़ व कृषि कल्याण संघ राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 9 जनवरी 2022 दिन रविवार को निशुल्क ह्रदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन रखा गया है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के वरिष्ठ गुलाब वर्मा, अजय जैन, नरबद वर्मा , टीकम पटेल व भूपेंद्र सोनवानी ने बताया कि शिविर ग्राम पंचायत तुमडीबोड़ के प्राथमिक शाला भवन में आयोजित होगा। जहां वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.सतीश सूर्यवंशी एमडी डीएम कार्डियोलॉजी सहित उनकी टीम निशुल्क जांच,परामर्श कार्य में सहयोग प्रदान करेंगे। यह आयोजन पूर्णत: निशुल्क है । शिविर का लाभ लेने के लिए अग्रिम पंजीयन कर आयोजन का लाभ ले सकते हैं।
सभी सदस्यों ने बताया कि ह्रदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर के माध्यम से अंचल के आम जनों को ह्रदय रोग से होने वाली समस्याएं, ह्रदय रोग के लक्षण व समस्याओं से निपटने के बारे में जांच उपरांत चिकित्सकीय जानकारी दी जाएगी। हृदय रोग के लक्षण सांस का फूलना , पसीना आना ,सीने में जलन होना,दर्द, बाएं कंधे में दर्द, जबड़े में दर्द, शरीर में थकावट, शरीर का नीला पड़ना इत्यादि होता है । उपरोक्त आयोजन का लाभ लेने के लिए अंचलवासी अजय जैन अध्यक्ष टाइगर क्लब 94255 67753, नरबद वर्मा अध्यक्ष कृषि कल्याण संघ राजनांदगांव 94241 27446, टीकम पटेल सरपंच तुमड़ीबोड़ 97521 52530, भूपेंद्र सोनवानी उपसरपंच 78694388 84 , आशीष वर्मा मुक्ता कृषि केंद्र तुमड़ीबोड़ 877 072 1511 से संपर्क कर लाभ ले सकते हैं।
