० नव वर्ष की शुरुआत संकल्प के साथ सुखद : रूपेश दुबे
राजनांदगांव। कोरोना महामारी से बचने सरकार ने जो टीकाकरण प्रारंभ किया और अब 15 आयु से ऊपर के स्कूली बच्चों को 3 जनवरी से टीकाकरण किया जाना है। टीकाकरण के लिए जन जागरण एवं उत्साह का वातावरण बनाने के लिए गजानन माधव मुक्तिबोध हायर सेकेंडरी स्कूल शंकरपुर में शिक्षक पालक संघ की बैठक 1 जनवरी को प्रातः 10 बजे आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष रूपेश दुबे ने कहा कि नववर्ष के प्रथम दिन कोरोना से लड़ने एवं शत-प्रतिशत टीकाकरण का संकल्प लिया जाना एक सुखद व आत्म विश्वास बढ़ने की अनुभूति है, क्योंकि 3 जनवरी से लगभग 215 बच्चे जो टीकाकरण की आयु के हैं उन्हें निर्धारित समय में टीका लगवाकर कोरोना के तीसरे वेब के खतरे से बचाने समय रहते हम उपाय कर ले कोरोना से लड़ने में जन जागरूकता और टीकाकरण अपनाना ही एकमात्र विकल्प है। अतः हम अपने स्कूल व संकुल के स्कूलों में शत-प्रतिशत टीकाकरण के संकल्प के साथ काम करें। वार्ड के पार्षद शिव वर्मा ने कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा के लिए अपने सुझाव रखते हुए जागरूकता को प्रेरित किया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती वर्षा शर्मा ने स्वागत संबोधन के साथ उपस्थित जनों को स्कूली गतिविधियों से भी अवगत कराया व टीकाकरण में सभी से सहयोग की अपेक्षा की।
जन-जागरूकता के लिए आयोजित बैठक में सुंदर यादव, ओंकार निषाद, तुलसी सिन्हा, घनश्याम यादव, राधेश्याम चंदेल, सरस्वती साहू, शीतल चौबे, गौतम साहू, तेजकुमार देवांगन सहित बड़ी संख्या में पालक व स्कूल के शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित थे।
