मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2021 – 22 की राशि तत्काल आबंटन की मांग

राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को सौंपा। उपरोक्त पत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत 2021-22 के राशि तत्काल आवंटन करने की मांग करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायतों में विकास कार्य हेतु महोदय जी आपके द्वारा अनुशंसित राशि नहीं मिलने से जिले के सरपंचों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि कई पंचायतों द्वारा स्वीकृत कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। जिले में कुल स्वीकृत कार्य खैरागढ़ विकासखंड में 8 कार्यों के लिए 28.6 लाख, मोहला में 9 कार्यों के लिए 27.3 लाख, मानपुर में 3 कार्यों के लिए 11.7 लाख, राजनांदगांव में 12 कार्यों के लिए 48.169 लाख, डोंगरगढ़ में 20 कार्यों के लिए 59.74 लाख, डोंगरगांव में 10 कार्यों के लिए 52.78 लाख, छुईखदान में दो कार्य के लिए 11.52 लाख,छुरिया में 12 कार्यों के लिए 58.5 लाख और अंबागढ़ चौकी में 6 कार्यों के लिए 23.4 लाख कुल तीन करोड़ इक्कीस लाख सात हजार नब्बे रुपए की उपरोक्त राशि नहीं मिलने से उपरोक्त कार्य ग्राम पंचायत विकास हित में होना अत्यंत आवश्यक है अतः माननीय महोदय जी से अनुरोध है कि मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2021 22 की राशि तत्काल आवंटन करने का कष्ट करें।
राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्य के लिए आबंटन राशि की अति आवश्यक है जिला के विकासखण्डों में ग्राम पंचायतों द्वारा विकास कार्यों को पूर्ण कराने के बावजूद राशि नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने मुख्यमंत्री जी के नाम मांग पत्र लिखकर कलेक्टर को सौंपा और तत्काल मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2021 22 की राशि आबंटन की मांग रखी।
