राजनांदगांव । शहर की पॉश सोसाइटी रिद्धि सिद्धि विहार फेस 3 मे नववर्ष का जश्न कोरोना की जागरूकता के साथ मनाया जा रहा है।
सोसायटी के अध्यक्ष रमेश गंगवानी ने बताया कि कोविड नियमो का पालन करते हुए इस वर्ष नव वर्ष का कार्यक्रम बनाने के साथ-साथ मास्क और वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हमारी सोसाइटी में लगभग 90% लोगों का टीकाकरण हो गया है परंतु हमारा लक्ष्य शत प्रतिशत है इसीलिए अधिक से अधिक जागरूक किया जा रहा है।
साथ ही हम कामना करते हैं कि आने वाला नया वर्ष 2022 कोरोना महामारी से हम सभी को मुक्ति मिले।
