भव्य शोभायात्रा आज।
पार्रीखुर्द- ग्राम पंचायत पार्रीखुर्द में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 31 दिसम्बर से 07 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, कथा वाचक साध्वी सुश्री वर्षा जी नागर, उज्जैन, नलखेड़ा (म.प्र.) के श्रीमुख से सुनी जायेगी।
कथा का प्रथम दिवस 31 दिसम्बर को भव्य शोभायात्रा (जी.ई.रोड खुटेरी से कथा स्थल तक) आकर्षण का केन्द्र बस्तर नृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा एवं डी.जे. धुमाल के साथ, द्वितीय दिवस- श्रीमद् भागवत महात्मय, नारद चरित्रादि, शुकदेव आगमन, तृतीय दिवस- कपिलोपाख्यान, ध्रव चरित्र, चतुर्थ दिवस- जड़भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्रादि, पंचम दिवस- बालि वामन प्रसंग, श्री राम चरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव (भव्य दहीलुट), षष्टी दिवस – श्री कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, सप्तमी दिवस- रूखमणी विवास, उद्धव चरित्र, अष्टमी दिवस- सुदामा चरित्र, सुखदेव बिदाई, परिक्षित मोक्ष, कथा विश्राम यज्ञ एवं महाप्रसादी के साथ कथा का समापन होगा।
जनयोग से आयोजित उक्त श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 1.00 बजे से सायं 5 बजे तक होगा आयोजन समिति के संरक्षक बुद्धेश्वर साहू, सरपंच एवं समस्त ग्रामवासियों ने धर्मप्रेमीजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।
