वार्डवासियों को सावधानी बरतने व टीकाकरण कराने समझाईस देने पार्षद हुये एकजूट
राजनांदगांव। कोरोना महामारी के बढते प्रकोप एवं अमिक्रान की संभावना को ध्यान में रखते हुये महापौर कक्ष में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक आहुत की गयी। बैठक में महापौर एवं आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने वार्डवासियों को कोरोना से बचाने, सावधानी बरतने एवं वेक्सीन लगवाने के संबंध में पार्षदों से अपील की गयी। पार्षदों ने कोरोना के खतरनाक चरण व अमिक्रान से निपटने एकजूट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
महापौर श्रीमती देशमुख ने बैठक में पार्षदों से कहा कि हम लोग कोविड से अच्छी तरह से परिचित है। इसके कहर से हमने अपनों को खोया है। अभी जो अमिक्रान आ रहा है वह बहुत खतरनाक है, यह एक के साथ सबको संक्रमित करता है। वैक्सीन के दोनो डोज लगाने पर भी यह अपने चपेट में ले लेता है। हमें अपने अपने वार्ड में संदेश देना है कि सब लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाये, समाजिक दूरी का पालन करे, खूद सावधानी बरते और अपने परिवार व आस पास के लोगों को भी सावधानी बरतने समझाईस देवें। विशेष रूप से बच्चों का ध्यान रखे क्योंकि छोटे बच्चों का वैक्सीन अभी नहीं आया है। वार्ड में जिन लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लगाया है उन्हें दूसरा डोज लगाने एवं जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगाया है उन्हें वैक्सीन लगवाने प्रेरित करे। उन्होने पार्षदों से भी सुझाव देने कहॉ।
बैठक के प्रारंभ में आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि देश प्रदेश सहित शहर में कोरोना के बढ़ते केश एवं अमिक्रान फैलने की संभावना को देखते हुये महापौर मैडम की अध्यक्षता में आज बैठक आयोजित की गयी है। उन्होने कहा कि पहले की अपेक्षा कोरोना की दूसरी लहर बहूत दर्दनाक थी,जिसमें अनेक लोगों ने अपनी जाने गवाई है। वर्तमान में कोरोना पुनः बढ रहा है और अमिक्रान का खतरा भी मंडरा रहा है, जिसे निपटने आप सभी पार्षद महोदय अपने अपने क्षेत्र में सावधानी बरतने अपील करे, मास्क लगाने, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने, कोरोना का वैक्सीन लगाने के लिये लोगों को प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि अमिक्रान का लक्षण दिखाई नहीं देता, कौन संक्रमित है कौन नहीं है, समझ में नहीं आता और यह तेजी से सभी को संक्रमित करता है। उन्होंने कहा कि महापौर महोदया के कहने पर आज से वार्डो में सेनेटाईजेसन कराया जा रहा है, रेल्वे स्टेशन में कोरोना जॉच की व्यवस्था की गयी है, साथ ही नये एवं पुराने बस स्टैण्ड में भी जॉच की व्यवस्था की जा रही है। आज निगम कार्यालय में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को मास्क लगाने, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने, सेनेटाईजर का उपयोग करने समझाईस दी गयी है एवं आने वाले नागरिकों को मास्क लगाने, वैक्सीन लगाने प्रेरिकत करने कहा गया है। अपालन की स्थिति में 500 रूपये अर्थदण्ड संबधित पर लगाने कहा गया है।
पार्षदों नें अपने सुझाव दिये जिसमें नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु ने कहा कि कोरोना के पहली व दूसरी लहर के समय लोगों को दवा के लिये भटकना पड़ रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुये नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाये, जो कोरोना संबंधी समस्या से अवगत होकर निराकरण करा सके। लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री मधुकार वंजारी ने कहा कि कई घर में दूसरे प्रदेश से मेहमान आते है, इसकी जानकारी पार्षदों को दे, जिससे पार्षद इस संबंध में निगम या अस्पताल में अवगत कराये। शासन द्वारा सीमा में व स्टेशन में जॉच की व्यवस्था तो करती है, लेकिन निजी वाहन से दूसरे प्रदेश से आनेवालों के बारे में जानकारी नहीं हो पाती इस संबंध में वार्डवासी पार्षद को अवगत कराये, जिससे कोरोना के बड़ने के बचा जा सके।
स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री गणेश पवार ने कहा कि कोरोना जॉच व वैक्सीन वार्डो में लगाये, जिससे लोग जागरूक हो और सावधानी बरते। नये साल का उत्सव मनाने गाईड लाईन जारी होनी चाहिये। पार्षद श्री अमीन हुड्डा ने कहा कि बाजार व भीड भाड वाली स्थानों पर मास्क लगाने, जागरूकता फैलाये, मुनादी करावे, नहीं मानने वालों पर फाईन लगावे। नामांकिन पार्षद प्रभात गुप्ता ने कहा कि कोरोना गाईड लाईन का पालन कराने लोगों को जागरूक करे, पालन नहीं करने वालांे पर कार्यवाही होनी चाहिये, तभी लोगों में दहशत होगा और लोग सावधानी बरतेंगे जिससे शहर में कोरोना नही फैलेगा। बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण, पार्षदगण, नामांकित पार्षदगण उपस्थित थे।
