

राजनांदगांव में स्थित 8 वी बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पेण्ड्री में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा मनाया गया । एड्स दिवस 2021 के थीम अनुसार ‘‘असमानताओं को समाप्त करें , एड्स का अंत करें’’ इस जागरूकता को संपादित करने हेतू जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज की डॉ . श्रीमति प्रज्ञा जैसवाल एवं एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण विभाग की डॉ . निकिता मेश्राम द्वारा एचआईव्ही संक्रमण के लक्षण , रोकथाम एवं बचाव के बारे में बटालियन में उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों को जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम में बटालियन की उप सेनानी श्रीमति मोनिका ठाकुर , सहायक सेनानी श्री राकेश सिंह , सहायक सेनानी श्री बी . एल . ध्रुव , सहायक सेनानी श्री बी एल भोई , कंपनी कमाण्डर श्री अमरनाथ यादव , क्वार्टर मास्टर श्री चन्द्रहास गौतम , परिवहन अधिकारी श्री रूबेन टोप्पो सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
