० निगम आयुक्त ने सहयोग का दिया आश्वासन – फडऩवीस
राजनांदगांव . जनहित के लिये प्रदेश व जिले में पहचान बना चुकी सर्वजनहित समिति द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शन हेतु नये कान्सेप्ट में कक्षायें प्रांरभ करने जा रही है यह मार्गदर्शन पूर्णत: निशुल्क होगा ।
जनहित के स्थापित सर्वजनहित समिति के अध्यक्ष अशोक फडऩवीस बताया कि समिति द्वारा पूर्व में भी जनहित के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक सफल कार्य किये है। फडऩवीस ने बताया कि राजनांदगांव जिले में पिछड़े हुए एवं असुविधा प्राप्त क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में मार्गदर्शन का अभाव रहता है इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के प्रतिभावान छात्र भी सुविधा होते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एवं नौकरी हेतु आयोजित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का मार्गदर्शन नही ले पाते इन सब कारणों से अनेक प्रतिभावान व योग्य प्रतियोगी छात्र भी चयनित नही हो पाते है। ऐसी समस्या को देखते हुए प्रतिभावान छात्रों को मार्गदर्शन देने के उददेश्य से समिति द्वारा ”सुपर 30 क्लास” नाम से प्रशिक्षण प्रारंभ किया जायेगा।
समिति के अध्यक्ष अशोक फडऩवीस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल निगम कमिश्रर डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी से भेंट कर ”सुपर 30 क्लास” की सम्पूर्ण योजना से अवगत कराया है कमिश्रर ने समिति की इस प्रशिक्षण योजना की सराहना की तथा आवश्यक सहयोग देने की बात कही । प्रतिनिधि मंडल में डॉ. अरूण देवांगन, डॉ. के एम श्रीवास्तव, सूरज शर्मा, अनूप दरियानी, नासिर खान, रामाधर देवांगन एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
समिति के अध्यक्ष अशोक फडऩवीस ने बताया कि ”सुपर 30 क्लास” के प्रशिक्षण का सम्पूर्ण दायित्व अनुभवी प्रशिक्षक अनीस खान के नेतृत्व में रहेगा जिन्हे राजनांदगांव में सर्वप्रथम पीएससी की परिक्षाओं का प्रारंभ करने का श्रेय होने के साथ-साथ इंदौर, रायपुर आदि स्थानों पर भी प्रशिक्षण दिया है इसके अलावा उनकी नेतृत्व की प्रशिक्षण संस्थान को भारत सरकार द्वारा मान्यता भी प्रदान की गई थी इनके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त अनेक छात्र विभिन्न उच्च पदो पर चयनित होकर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में कार्यरत है।
अशोक फडऩवीस ने बताया कि ”सुपर 30 क्लास” की इस योजना में सम्पूर्ण जिले से 30 छात्र-छात्राओं का चयन किया जायेगा चयनित 30 छात्रों को पीएससी प्रारिम्भक एवं मुख्य परीक्षा का प्रशिक्षण दिया जायेगा सुधुर अंचल चयनित छात्रों हेतु रहने की व्यवस्था हेतु समिति प्रयासरत है। पीएससी के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण हेतु समिति द्वारा शीघ्र ही योजना बनाई जायेगी।
