राजनांदगांव। डुमरडीहकला आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार को क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू के मुख्य आतिथ्य एवं सरपंच दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता में 36 टीमों ने भाग लिया। समारोह में विजेता टीमों के खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच चंगोरी और सलोनी के बीच खेला गया, जिसमें विजेता चंगोरी एवं उप विजेता सलोनी रहा।
प्रतियोगिता के समापन समारोह संबोधित करते हुए ओमप्रकाश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि खेल के दौरान हार जीत होती है, जिसमें एक टीम ही विजय रहती है और हारने वालों को भी जीत का प्रयास जारी रखना चाहिए। विजेता टीम को बधाई व उपविजेता टीम को बधाई के साथ आगामी वर्षो के लिए ज्यादा मेहनत करने की बात कही गई। आयोजक समिति के सभी साथियों को सफल आयोजन की बधाई दिये। सरपंच दिनेश ठाकुर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से समाज में खेल के प्रति जागृति आएगी। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाडिय़ों का साधुवाद दिया। सोसायटी अध्यक्ष कुलेश्वर वर्मा ने कहा कि डूमरडीहकला क्रिकेट प्रेमियों का गढ़ है। समारोह के प्रारंभ में सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आयोजक समिति एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
