राजनांदगांव 17 मई। नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति अर्थात 31 मार्च तक समस्त करो का भुगतान करने पर किसी प्रकार का अधिभार नहीं लिया जाता है। चुकि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मार्च अंतिम में लॉक डाउन की स्थिति मेें किसी भी प्रकार के करों का भुगतान नहीं करने शासन द्वारा निर्देश प्राप्त हुये थे। निर्देश के अनुक्रम में निगम द्वारा किसी भी प्रकार का कर नहीं वसूला गया। इसी परिप्रेक्ष्य में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा दिनांक 30 अपै्रल 2020 को 15 दिवस की विशेष छुट के तहत 15 मई 2020 तक समस्त करों का भुगतान करने पर अधिभार नहीं लगने छुट प्रदान की गई थी। जिसे शासन द्वारा अब करो का भुगतान की तिथि बढ़ाकर 31 मई 2020 तक की गई है। उक्ताशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण लॉक डाउन की स्थिति में नागरिकांे से किसी भी प्रकार का कर नहीं लिये जाने शासन द्वारा निर्देश दिया गया था। मई माह से सभी प्रकार के कार्यालय नियमित रूप से खुलने पर नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा 15 मई 2020 तक करों का भुगतान करने पर किसी प्रकार का अधिभार नही लेने के निर्देश प्राप्त हुये थे। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम राजस्व कार्यालय में फिजीकल डिस्टेंिसंग का पालन करते हुये करों का भुगतान कराया जा रहा है। इसके अलावा राजस्व अमला द्वारा घर घर जाकर भी सम्पत्तिकर की वसूली की कार्यवाही की जा रही है। उन्होनंे बताया कि शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण लाक डाउन को ध्यान मेें रखते हुये 15 मई निर्धारित तिथि को बढ़ाकर 31 मई 2020 तक कर दिया गया है, ताकि करदाताओं को छुट का लाभ मिल सके। आयुक्त श्री कौशिक ने सभी करदाताआंे से अपने समस्त कर, सम्पत्तिकर, समेकितकर, जल कर के अलावा दुकान किराया का भुगतान कर छुट का लाभ लेते हुये नगर विकास में सहयोग करने की अपील की है। महापौर द्वारा काउकेचर का लोकार्पण
राजनांदगांव 17 मई। चौक चौराहों में विचरण करने वाले पशुओं को पकडने नगर निगम द्वारा काउकेचर क्रय किया गया, जिसका महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने विधिवत पूजा अर्चना कर लोकापर्ण किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता,महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, गणेश पवार, राजा तिवारी, पार्षद ऋषि शास्त्री, मोटर प्रतिपालन के प्रभारी अधिकारी अतुल चोपडा विशेष रूप से उपस्थित थे। महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि गाय-भैस आदि मवेशी चौक-चौराहो एवं सड़को पर बैठे रहते है। जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैै। जिसके निराकरण के लिये नगर निगम द्वारा काउकेचर क्रय किया गया है। जिसमें चौक चौराहों पर बैठे पशुओं को उठाकर काजी हाउस में रखा जायेगा। पूर्व मंे भी नगर निगम द्वारा मवेशी उठाने की कार्यवाही की जा रही थी। काउकेचर के जीर्ण क्षीण हो जाने के कारण नया काउकेचर क्रय किया गया, ताकि काम प्रभावित न हो। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूूपेश बघेल जी की भी यही मंशा है कि सड़कों में मवेशी न घुमे उन्हांेने इसके लिये गौठान निर्माण की योजना प्रारंभ की जिसका लाभ भी मिल रहा है। उन्होनंे मवेशी मालिकों से अपील की है कि वे अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखे तथा चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छोड़े, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। 19 मई से 12 जून तक प्रातः 8 से 12 बजे तक वार्डो में साामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर19 मई को वार्ड नं. 1 व 2 में, 20 मई को वार्ड नं. 3 व 8 में, 21 मई को वार्ड नं. 4 में एवं 22 मई को वार्ड नं. 5 व 6 में शिविर आयोजित
राजनांदगांव 17 मई। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जा रहा है। इसी कडी में पेंशन का भुगतान के लिये वार्डो में 19 मई से 12 जून 2020 तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 19 मई को वार्ड नं. 1 के लिये साहू धर्मशाला बजरंगपुर नवागांव में एवं वार्ड नं. 2 के लिये लोधी भवन में, 20 मई को वार्ड नं. 3 व वार्ड नं. 8 के लिये मोतीपुर स्कूल सामुदायिक भवन में, 21 मई को वार्ड नं. 4 के लिये पुराना ढाबा स्कूल पास में एवं 22 मई को वार्ड नं. 5 के लिये शीतला मंदिर चिखली मेें व वार्ड नं. 6 के लिये चिखली स्कूल में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुये निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा वार्डो में प्रति माह शिविर लगाकर पेंशन भुगतान करने की व्यवस्था की गयी है। जिसका आई.सी.आई.सी.आई. बैक द्वारा सत्यापन भी किया गया था। जिनका सत्यापन किया गया था उनका पुनः शिविर के माध्यम से बायोमेट्रिक पद्धति से भुगतान किया जायेगा और जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है उनका शिविर में ही सत्यापन किया जायेगा। जिसके लिये आधार कार्ड व बैक पास बुक लेकर उपस्थित होना है। निगम आयुक्त श्री कौशिक ने बताया कि प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक दिनांक 19 मई को बजरंगपुर वार्ड नं. 1 के लिये साहू धर्मशाला बजरंगपुर नवागांव में एवं महात्मा बुद्ध वार्ड नं. 2 के लिये लोधी भवन में, 20 मई को मोतीपुर वार्ड नं. 3 व रामनगर वार्ड नं. 8 के लिये मोतीपुर स्कूल सामुदायिक भवन में, 21 मई को पदुमलाल पन्नालाल बक्शी वार्ड नं. 4 के लिये पुराना ढाबा स्कूल पास में एवं 22 मई को चिखली वार्ड नं. 5 के लिये शीतला मंदिर चिखली मेें व शासकीय मुद्रणालय वार्ड नं. 6 के लिये चिखली स्कूल में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सत्यापित हितग्राहियों का बायोमेट्रिक पद्धति से पेंशन राशि का भुगतान किया जायेगा। इसी प्रकार शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।
