राजनांदगांव जिले अंतर्गत लगातार नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, शराब, ड्रग्स, गांजा की बिक्री लगातार हो रही है, परंतु विभागीय अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है, पूरे राजनांदगांव संस्कारधानी के युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा हैं, आने वाले पीढ़ी को नशे के गिरफ्त में ले जाया जा रहा है, आम आदमी पार्टी मांग करती है 5 दिवस के भीतर कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा ज्ञापन देने में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत, जिला सचिव यीशु चांदने, संरक्षक सुरेंद्र पाल सिंह गिल, फुलेश्वर साहू ,शिव साहू ,लाकेश मंडले आदि उपस्थित रहे।
