राजनांदगाँव- शहीद वीरनारायण सिंह शाहदत दिवस प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष २६ दिसम्बर २०२१ समय दोपहर १२ बजे स्थान जिला गोंड सदन रामकृष्ण नगर राजनांदगाँव दिन रविवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम को संयुक्त रूप से जिला युवा प्रकोष्ठ, जिला महिला प्रकोष्ठ एवं शहर इकाई राजनांदगाँव गोंड समाज द्वारा किया जावेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय एम.डी. ठाकुर, अध्यक्ष केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़, अध्यक्षता नीलकंठ गढ़े (मंडावी) जिलाध्यक्ष जिला गोंड महासभा राजनांदगाँव एवं राष्ट्रीय महासचिव केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में तहसील इकाई राजनांदगाँव के समस्त मुडादार होंगे। इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की गई है। संयुक्त विज्ञप्ति प्रेम प्रकाश मंडलोई जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ गोंड समाज राजनांदगाँव, श्रीमती पुष्पा उईके जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गोंड समाज राजनांदगाँव, बसंत ठाकुर अध्यक्ष शहर इकाई गोंड समाज राजनांदगाँव ने जारी की।
