जिला प्रशासन, स्वास्थ विभाग व जिले के समाजसेवीयों को दिया धन्यवाद
मेडिकल कॉलेज में 10 वेन्टिलेटर , 35 नग मल्टीपैरामानीटर की रखी मांग ० कोरोना के संक्रमित लोगों के लिए 480 बेड तैयार
राजनांदगांव। छ.ग. शासन के स्वास्थ मंत्री सिंहदेव से मेडिकल कॉलेज के सदस्य अशोक फडऩवीस ने रायपुर जाकर विभिन्न समस्याओं के साथ प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए उठाये गये समस्त निर्णय की प्रशंसा की इसके कारण सम्पूर्ण देश में कोरोना के बारूद पर बारूद के ढेर पर बैठा छ.ग. का जिला राजनांदगांव छ.ग. में संक्रमित कोरोना वायरस को रोकने में जिस तरह से प्रदेश में भूपेश की सरकार ने जो कार्य किया है वह बहुत ही प्रशंसनीय है उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर जिले के स्थिति से अवगत कराते हुए जिले में जिला प्रशासन व मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ विभाग की सम्पूर्ण टीम के कार्यो की प्रशंसा की जिले में विगत् लगभग 45 दिनों से भी अधिक कोरोना वायरस के संक्रमित व्यक्ति का नहीं मिलना उनकी सजकता का एक उदाहरण है मेडिकल कॉलेज में लगभग 480 बेड जिसमें 160 पूर्ण रूप से संचालित है राजनांदगांव जिला प्रदेश के सम्पूर्ण जिले में सबसे अधिक बाहरी व्यक्तियों का आगमन हो रहा है हमेशा भय बना रहता है उसके पश्चात भी अधिकारी व कर्मचारी अपनी सेवा देने में कहीं से कोताही नहीं बरत रहे है संस्कारधानी के समाजसेवीयों का योगदान व सेवाभाव के कारण निरंतर जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्राप्त हो रहा है इन समस्त विषयों पर अपनी बता रखी तो मंत्री सिंहदेव जी ने निश्चित ही यह कार्य प्रशंसनीय है मेरी ओर से सभी को धन्यवाद..
फडऩवीस ने बताया कि स्वास्थ मंत्री सिंहदेव जी से मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए पर्याप्त बेड की व्यवस्था की गई है व वेंटिलेटर के साथ अन्य आवश्यक मशीनों की कमी 10 वेन्टिलेटर व 35 नग मल्टी पैरामानीटर लगानी है इस कमी को दूर किये जाने की आवश्यकता है