लाटमेटा में विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित
खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला.. जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एकांत चन्द्राकर



छुरिया विकासखंड स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत ग्राम पंचायत धुपसाल कु. के आश्रित ग्राम लाटमेटा में आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव थी। अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उत्साहवर्धन किया और उन्होंने कहा कि जो अपने जीवन मे लक्ष्य निर्धारित करके चलते हैं उनको निश्चित ही सफलता मिलती हैं। हार और जीत प्रतिस्पर्धा में होती रहती हैं। असफलता से डरे नही संघर्ष से आगे बढ़े और अपने लक्ष्य को पूरा करे। श्रीमती गीता साहू ने खिलाड़ियों को मेडल ,प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।एकांत चन्द्राकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष छुरिया ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल से हमें सतत संघर्ष की सीख मिलती हैं जो जितना संघर्ष करते है वो उतनी ही उचाईयों पर पहुंच जाते है।महिला खेल कूद प्रतियोगिता को देखने के लिए ग्रामीणों में भारी उत्साह रहा और खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते रहे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, एकांत चंद्राकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष छुरिया, घासी राम साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा, नरेश शुक्ला महामंत्री राज., शरद चंद्राकर समाजसेवी ,तरुण शुक्ला संचालक,भगवानी राम भंडारी सरपंच,मधुरानी शुक्ला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, द्रोपति भुआर्य, ढाल सिंह साहू, डी एल साहू, जमुरिया सर, एच एम कुरैशी, कोटेलकर सर , श्याम लाल साहू, पन्डे सर, विक्रम वर्मा,कंवर ,योगी सर,गोपाल गिरी समस्त शिक्षकगण,पंचायत सचिव,रोजगार सहायक,सरपंच,पंचगण एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
