राजनांदगांव। सुरगी के समीपस्थ ग्राम कोटराभांठा में हेल्थ वेलनेस सेंटर बेलटिकरी की टीम ने स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।इस कार्यक्रम में योग शिक्षा के बारे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करते हुए विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया ।इसके अंतर्गत एन सी डी कैंप लगाकर 150 लोगों का ब्लड प्रेशर व शुगर जांच किया गया जांच के दौरान 10 नए बी पी व 10 नए शुगर मरीज निकलने पर उनका उपचार किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हेल्थ वेलनेस सेंटर बेलटिकरी की टीम संजय सोनी आर एच ओ ,लक्ष्मी देशमुख सी एच ओ, सरिता निषाद ए एन एम का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम के सरपंच खिलेश्वरी नेताम ,शिक्षक साहू जी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धनेश्वरी साहू, ग्राम के मितानिन कौशल्या, राधा ,चैती व धनेश्वरी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस प्रकार के शिविर से ग्रामवासी उत्साहित हुए एवं इस प्रकार भविष्य में शिविर लगाने लोगों ने मंशा जाहिर की।
