छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का तांडव फिर से शुरू हो गया है। दंतेवाड़ा जिले के कुछ इलाकों में नक्सलियों ने आधा दर्जन नेताओं के नाम धमकी भरे पर्चे फेंके हैं। साथ ही सुरक्षाबलों के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। नक्सलियों के धमकी भरे पर्चे मिलने से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। नक्सलियों ने पर्चे में गांव के नेताओं के बारे में लिखा है कि, आप लोगों ने धोखा दिया है। दुश्मनों का साथ देने वाले मुखबिरों को मौत की सजा देंगे।
