
राजनांदगांव। राष्ट्र कवि मैथलीशरण गुप्त जी के पुण्य तिथि पर दिनाँक 12/12/2021 को जिला स्तरीय साहित्यिकार सम्मान समारोह एवं ‘अभिव्यक्ति एक आयाम’ कार्यक्रम का आयोजन विधायक दलेश्वर साहू के निवास आलीवारा डोंगरगढ़ में किया गया।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकारों, कवियों की उपस्तिथि में युवा कलमकार शुभम वैष्णव को मां सरस्वती की प्रतिमा व डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
शुभम वैष्णव ने कहा कि मैं विधायक श्री दलेश्वर साहू जी का आभारी हूं जिन्होंने वरिष्ठ साहित्यकारों व हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं के बीच मुझे अपनी रचनाएं प्रस्तुत करने का अवसर दिया। आपकी उपस्थिति ने कार्यक्रम के आनंद को अनहद कर दिया।
