राजनांदगांव। देश का सबसे प्रसिद्ध खेल क्रिकेट का रोमांच आज से शहर में भी देखने को मिलने वाला है। जैन प्रिमियर लीग का तीसरा सीजन आज से सनसिटी मैदान में शुरु होने जा रहा है। जेपीएल की ट्राफी हासिल करने के लिए अगले सात दिनों तक 10 टीमों के लगभग डेढ़ सौ खिलाड़ी पसीना बहाते हुए नजर आएंगे। खास बात यह है कि पूरी प्रतियोगिता धुधिया रौशनी यानि की प्लड लाईट में खेली जानी है, जिसके चलते इसका रोमांच दोगुना हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शहर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए तीन साल पहले जैन प्रिमियर लीग की शुरुआत की गई थी। जैन स्पोट्स एंड वेलफेयर ग्रुप द्वारा आयोजित इस आयोजन में जैन समाज के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। इस प्रतियोगिता के बीते दो सीजन को दर्शकों ने खुब पसंद किया था, यहीं वजह है कि आयोजनकर्ता अजय बैद, नीरज कोटड़िया, गौरव पारख, आशीष जैन, नीलम बैद, निलेश लौढा, रोहित पारख, अंकित कांकरिया, सागर जैन व आकाश चौपड़ा ने इस भी इस टुर्नामेंट को और भव्य बनाने के लिए कई आकर्षक तैयारियां भी की है। आज शुरु होने जा रहें इस प्रतियोगिता में अतिथि के रुप में सकल जैन संघ के अध्यक्ष नरेश डाकलिया,समाजसेवी दानमल पोरवाल,राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील कोठारी,सुमित ग्रुप के डायरेक्टर अशोक कांकरिया,AT ज्वैलर्स रायपुर सौरभ बरडिया,समाजसेवी रमेश जैन, सन सिटी अध्यक्ष मिश्री लाल गोलछा, समाजसेवी विनोद बोहरा होंगे।
0 रोजाना चार मैच
आयोजनकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक टीम को तीन ग्रुप स्टेज मैच खेलने होंगे। रोजाना ही चार मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज में टॉप दो-दो टीमें अगले दौर के लिए प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज पर क्वालिफायर राउंड में खेली जाएगी, जिसमें टॉप दो टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके दिए जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 23 दिसंबर को खेला जाना है।
0 मिलेंगे लाईव अपडेट्स
आधुनिक होते युग में मैदान से दूर रहने पर भी आपको इन मैच की पल-पल की जानकारी लाईव मिलते रहेगी। प्रतियोगिता के मैचों की स्कोरिंग क्रिकहिरोज एप के जरिए की जाएगी, जिसके चलते आप कही भी रहकर मैच की पूरी जानकारी एप के जरिए देख सकेंगे एवम Youtube में भी आप मैच को लाइव देख सकेंगे।
