रायपुर। प्रदेश में कोरोना के मरीजों की लगातार तेजी से घट रही संख्या के बीच फिर से 6 नए मरीज मिले हैं. जो नए मरीज मिले हैं, उनमें जांजगीर के 5 और कोरिया जिले का एक मरीज हैं. एम्स अधीक्षक कारण पिपरे ने इसकी पुष्टि की है.
संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में लाया जा रहा है. इसके साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 10 हो गई है. वहीं प्रदेश में अब कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 66 हो गई है, जबकि 56 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.
