आगामी 20 दिसम्बर को होने वाले निकाय चुनाव ले लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है. नगर पालिका परिषद जामुल के 20 वार्डों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. आज भाजपा के चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जामुल के 20 वार्डो में भाजपा के उम्मीदवारों के प्रति जनता में सकारत्मक लहर है, जनता प्रदेश की कांग्रेस को सबक सिखाना चाहती है. श्री शर्मा ने बताया कि हम सब यह चुनाव कांग्रेस पार्टी के 3 वर्ष की नाकामी व पिछले 15 वर्ष में भाजपा शासन के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के दम पर लड़ रहे हैं जनता ने अपना मूल्यांकन शुरू कर दिया है। उन्होंने भाजपा शासन के कार्यों को भी करीब से देखा है. पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्य के बाद इस राज्य सरकार में एक भी नया काम और विकास कार्य नहीं दिख रहा है. क्षेत्र से आने वाले प्रदेश के एक मंत्री स्तर के नेता की निष्क्रियता भी लोगो में चर्चा का विषय है.
श्री शर्मा ने बताया कि सभी वार्डो में बेहतर पकड़ वाले प्रत्याशी को ही टिकट दिया गया है. हम जनता से वोट की अपील करेंगे कि वे भाजपा के प्रत्याशी को अपना वोट दें.
