राजनांदगांव 10 दिसम्बर 2021। शासन द्वारा लघु धान्य फसल कोदो, कुटकी एवं रागी को बढ़ावा दिया जा रहा और समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। वन विभाग राजनांदगांव अंतर्गत मोहला हाट बाजार में वनमंडलाधिकारी श्री एन गुरूनाथन की उपस्थिति में जय मां बम्लेश्वरी महिला समूह द्वारा कोदो, कुटकी एवं रागी खरीदी का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन चलाया गया। वन विभाग राजनांदगांव अंतर्गत पानाबरस परिक्षेत्र के मोहला हाटबाजार में प्रबंध संचालक, उपप्रबंध संचालक, मोहला जनपद सीईओ श्री मंडले, कृषि अधिकारी, समाजसेवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थिति थे।
