राजनांदगाँव- पेंशनर फेडरेशन दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ रायपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक- ७.१२.२०२१ को राजनांदगाँव जिला में पेशनरों का धरना प्रदर्शन सम्पन्न हुआ जिसमें राजनांदगाँव जिला मुख्यालय मेंं ३६ पेंशनर उपस्थित रहे धरना के अंत में कलेक्टर महोदय को मांग पत्र सौंपा गया । जिसे तहसीलदार ने प्राप्त किया । उसी प्रकार तहसील स्तर पर भी तहसील मुख्यालय मेंं एस.डी.एम. या तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा गया । सुदूर वनांचल क्षेत्र में पेंशनरों ने बड़ी संख्या में धरना में अपनी उपस्थिति दी । सबसे अधिक मोहला में ५३ की संख्या में उपस्थित हुए । उन्होनें एस.डी.एम. को ज्ञापन सौंपा । सभी ने अपने-अपने तहसील में ज्ञापन सौंपा । अंत में धरना की जानकारी फेडरेशन के अध्यक्ष चेतन भारती को रायपुर में व्हाट्सएप से पे्रषित किया ।
