राजनांदगांव। उत्कृष्ट शिक्षा का उद्देश्य लेकर शहर के वार्ड-16, लेबर कालोनी में निःशुल्क कोचिंग क्लासेस प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती की पूजा.अर्चना की गई तथा दीप प्रज्वलित किया गया।
महाशक्ति कोचिंग क्लासेस का उद्घाटन पार्षद संतोष पिल्ले, पार्षद पारस वर्मा, पूर्व पार्षद जमुना देवी साहू, प्रकाश हरिहरनो, मुन्ना यादव, सुषमा सिंह, सुधा पवार, अनामिका गौतम, निशा सिंह, निशा सेंगर, निम्मी श्रीवास्तव, सुनीता चौरसिया, आंचल मिश्रा, सविता मिश्रा, तान्या चंदेल, ओम सेंगर आदि वार्ड के प्रमुख लोगो ने किया। इस नेक कार्य के लिए जिन मातृ शक्तियों द्वारा यह निःशुल्क क्लास चलाया जा रहा है, उन्हें सहृदय बधाई भी दी गई। कुछ महिलाओं के द्वारा बच्चों के लिए कक्षा पहली से आठवीं तक के निःशुल्क ट्यूशन देने का कार्य प्रारंभ किया गया। इस कार्य का बीड़ा सुधा पवार, अनामिका गौतम, निशा सिंह, निशा संगर, निम्मी श्रीवास्तव, सविता मिश्रा, आंचल ने उठाया है। इस संबंध में सुधा पवार ने बताया कि कोरोना काल मे घरों की आर्थिक स्थिति खराब होने से कई बच्चे जो ट्यूशन नही पढ़ पा रहे थे उनके लिए कुछ बहनों ने सोचा कि कुछ समय देकर हम उन्हें ट्यूशन पढ़ाने में मदद करें और इस विचार को पंख लगने के साथ.साथ सफलता भी मिल रही है।
