राजनांदगांव:-रेवाडीह वार्ड क्रमांक 22 राजनांदगांव में विगत दिनों वार्ड पार्षद एवं कनिष्ठ सभापति नगर पालिक निगम गामेन्द्र नेताम जी के नेतृत्व में मितानिन दिवस का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के शुभारंभ में वार्ड पार्षद गामेन्द्र नेताम एवं उपस्थित मितानिन एवं अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के तैलचित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसके पश्चात उपस्थित मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पूजा कर वार्ड पार्षद द्वारा साड़ी एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद गामेन्द्र नेताम जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल मे जब लोग घरों में कैद थे तब हमारी मितानिन दीदियों ने अपने जान की परवाह किये बगैर अपने जान जोखिम में डालकर कोरोना पीड़ितों की सेवा में लगे रहें, इनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेन्द्र कौशिक, वार्ड अध्यक्ष उमेश राजपूत, ठाकुरराम साहू, दौलत साहू, मितानिन प्रेरक सुरुज बाई, निर्मला साहू, मितानिन सुमरित बाई, ज्योति यादव, कान्ति ठाकुर,सरिता सोनकर, गिरजा साहू, उर्मिला बाई, माधुरी साहू, शकुन बाई, रजनी निषाद, बसन्ती मंडावी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डिलेश्वरी नेताम एवं वार्डवासियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र कौशिक ने किया।उक्त जानकारी वार्ड अध्यक्ष उमेश राजपूत ने दी।
