राजनांदगांव. जिला राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री डी . श्रवण , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढ़ई व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय डॉ ० अनुराग झा के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक व्यास नारायण चुरेन्द्र व थाना गंडई पुलिस स्टॉप द्वारा थाना गंडई के अपराध क . 254 / 21 धारा 366 , 354 , 511 भादवि 8 , 12 पाक्सो एक्ट के फरार आरोपी रोहित कलार पिता अंजोरी कलार उम्र 28 साल निवासी धोधा थाना गंडई जिला राजनांदगांव को मुखबीर सूचना पर आरोपी के घर ग्राम धोधा में घेरा बंदी कर पकड़ा गया आरोपी के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।
