तहसील कार्यालय में जनता से रूबरू हो समस्याओं का करेंगे निदान
कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार तहसील कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे और इस अवसर पर आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण भी करेंगे। वे रायपुर में 3 दिसम्बर, तिल्दा और खरोरा में 9 दिसम्बर, आरंग में 15 दिसंबर, नवापारा और अभनपुर में 22 दिसम्बर को तहसील कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।
