
राजनंदगांव समीपस्थ ग्राम पंचायत जंगलेसर में मितानिन सम्मान दिवस के अवसर पर सरपंच चेतन चंद्राकर के मुख्य अतिथि में किया गया । मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि मितानिन दीदियों ने विषम परिस्थितियों में भी जहां पूरा भारत वर्ष कोरोना महामारी की चपेट था उस समय में भी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कराने में अहम भूमिका निभाई।कोरोना योद्धा सम्मान में श्री फल,साड़ी ,मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर मितानिन दुलारी साहू,लैनी साहू,कुंती चन्द्राकर,सरोज साहू,इंद्राणी चन्द्राकर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीति चन्द्राकर,ममता चंद्राकर,सोमिन यादव,परनिया साहू को सम्मानित किया गया.इस दौरान सरपंच चेतन चंद्राकर, उपसरपंच प्रवीण चंद्राकर, पंचायत सचिव बरातू पटेल ,पंचगण मुलेश्वर सेन, जयप्रकाश, देव लाल यादव, अभिषेक, टहल सिंह ,ओंकार निषाद, महिला पंच क्षमा, विद्या, जलेश्वरी ,रुखमणी, देवसिर, रीझन ,रेखा, कंप्यूटर ऑपरेटर रीना चंद्राकर एवं कोटवार डोमन सिंह चौहान एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
