
राजनांदगांव। ग्राम कोपेडीह में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सेंट्रल इंडिया कालेज ऑफ नर्सिंग देवादा के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच यमुना (वीणा) साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को अपनी स्वास्थ्य के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए.आइए मिलकर एड्स के रोकथाम और नियंत्रण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।इस दौरान पूर्व सरपंच डी.आर.साहू, सरपंच प्रतिनिधि व पूर्व सरपंच चंद्रकांत राजू साहू , ग्राम के वरिष्ठ जन ,समस्त पंचगण एवं कॉलेज के शिक्षक ,शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
