कल 1 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों में धान लेना शुरू कर दिया गया है, राज्य सरकार ने 1 दिसम्बर को धान लेने का निर्णय लिया है, लंबे समय से किसानों का मन था कि धान खरीदी 1 नम्बर से ही प्रारंभ हो जाये पर फिर इस बार सरकारी अव्यवस्था के चलते 1 दिसम्बर को धान खरीदी शुरू की गई है। इस बार फिर बारदाने की किल्लत और सुलती की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।अनंत ने कहा कि शासन के निर्देश पर क्षेत्र के उमरवाही में भी धान खरीदी शुरू कर दी गयी है, परन्तु उमरवाहि के साथ साथ छत्तीसगढ़ के कोई भी धान केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्थाओ का अभाव है। पहले ही दिन अगर केंद्रों में ये हाल है तो ये किसानों की साल भर की कमाई है जो अव्यवस्था के चलते बर्बाद हो जाएगी और फिर अन्नदाता मायूस होगा। अनंत ने कहा सरकार इतनी लापरवाह कैसे हो सकती है एक बहुसंख्यक वर्ग जब तकलीफ में है तो प्रदेश में विकास का ग्राफ कैसे बढ सकता है? आज सभी केंद्रों में व्यवस्थाओ का अभाव इस लिए है क्योंकि सरकार किसानो की नही बिचौलियों की सुनती है , जो खेत में सोने बनाता है उस वर्ग को निराश कर कोई भी शासक चैन से कैसे सो सकता है? अनन्त ने कहा कि किसान हितों की बात करके राकेश टिकैत जैसे लोगो को प्रोजेक्ट करने का दूषित कार्य इनके शीर्ष नेता कर रहे है,परन्तु इनका नाटक ज्यादा समय तक नही चलेगा बहुत जल्दी ही इनके चेहरे का काला मास्क बाहर आ जायेगा। छत्तीसगढ़ की आबादी मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है और यहां की मुख्य खेती धान है सबसे प्राथमिकता कृषि वर्ग के विकास के लिए होना चाहिए।इसके अलावा अनन्त ने बताया कि 15 वर्ष तक भाजपा के शासन काल मे बारदाने ओर सुतली जैसी आवश्यक उपकरणों का अभाव नही हुआ और ना ही टोकन की लाइन में खड़े किसी किसान के साथ दुर्घटना हुई है।धान लेने से पहले लापरवाह सरकार की व्यवस्था कुछ भी नही है,शून्य व्यवस्था के साथ इनके नेता फीता काट कर धान खरीदी आरंभ कर दिए। अनन्त ने कहा कि अभी भी 1-2 दिन में अगर सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था कर दी जाएगी तो सुचारू रुप से धान खरीदी सम्पन्न हो जाएगी पर सरकार की नीयत साफ नही है,और भविष्य में लोग कॉंग्रेस के खिलाफ इस भड़ास को अवश्य निकालेंगे, अन्नदाता की मन की पीड़ा इनको परास्त कर देगी,तिवारी ने बताया कि उद्घाटन के पश्चात किसानों के साथ निरीक्षण में उमरवाही केंद्र में जा कर भाजपाइयों ने लोगो से बात चीत की इस अवसर पर जनपद के सदस्य श्री कौशल चंद्रवंशी ,नोडल अधिकारी ,केंद्र प्रबंधक ,लक्ष्मी जैन, टोमान उर्वसा, गोपी साहू, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।
