खैरागढ बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वालों कंपनी ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कंपनी की सख्ती के बाद चार दिन में करीब 400 उपभोक्ताओं से 20 लाख रुपये की वसूली गई है। बकाया राशि भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। बिजली कंपनी को सरकारी समेत निजी 1878 उपभोक्ताओं से कुल 16 करोड़ रुपय से अधिक बकाया राशि वसूलनी है। इसके लिए दीवाली के पहले ही विभाग नें अभियान शुरू कर दिया था। शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के प्रमुखों को नोटिस जारी किया गया है तो निजी और पंप कनेक् शन धारियों के घर पहुंच वसूली अभियान चलाया जा रहा है। ब्लाक में ऐसे कई बडे? बकायादार भी कंपनी की कड़ाई के बाद राशि जमा कर रहे हैं जिन्होनें पिछले कई माह से अपनी बिजली बिल की बकाया राशि का भुगतान ही नहीं किया है।
20 लाख वसूले, 148 की काटी लाइनःदिवाली के बाद बकाया राशि वसूलने शूरू किए गए अभियान में बिजली कंपनी ने अब तक 396 उपभोक्ताओं से 20 लाख 14 हजार रुपये से अधिक का बकाया वसूल किया है। सभी बकायादार निजी, व्यवसायिक एवं सिंचाई पंप कनेक्शनधारी हैं, जिन्होनें कई माह से बकाया राशि जमा नहीं की थी। बिजली कंपनी को निजी, व्यवासायिक सहित सिंचाई पंप धारक उपभोक्ताओं से लगभग नौ करोड़ से अधिक की बकाया राशि वसूलनी है। बकाया बिल की राशि जमा नहीं करनें वाले 148 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवई की गई।
शासकीय विभागों से वसूलनें है आठ करोड़
बिजली कंपनी को निजी और व्यवसायिक उपभोक्ताओं के अलावा शासकीय विभागों से भी बकाया बिजली बिल की आठ करोड़ से अधिक की राशि वसूल करनी है। इसके लिए कंपनी ने सभी शासकीय कार्यालयों के प्रमुखों और उनके उच्चाधिकारियों को नोटिस भेज 20 नवंबर तक का समय निर्धारित किया है।इस दौरान तक बकाया नहीं जमा करने वाले शासकीय कार्यालयों के बिजली भी काटे जाने की तैयारी है। जनपद और ग्राम पंचायत कार्यालय, नगरीय निकाय के तहत नगरपालिका और नगरपंचायत कार्यालय, लोस्वायांविभाग, पुलिस, शिक्षाविभाग, महिला एवं बालविकास, चिकित्सा विभाग, वनविभाग, तहसील एवं राजस्व कार्यालय, सहकारिता विभाग, जेल विभाग, लोकनिर्माण विभाग, दूरसंचार विभाग, खाद्य विभाग, जलसंसाधन सहित अन्य विभाग शामिल है।
