
राजनांगांंव l हेमू कलानी नगर लालबाग गुरुद्वारे गली नं 6 में गुरु नानक जयंती के उपलक्ष पर केक काटकर प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सिंधी समाज द्वारा लालबाग गुरुद्वारे में दिनभर शब्द कीर्तन धार्मिक आयोजनों के पश्चात रात को भी कीर्तन का आयोजन रखा गया था रात्रि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूज्य सिंधी समाज के प्रमुख श्री मनु मल मोटलानी एवं समाजसेवी रमेश गंगवानी द्वारा केक काटकर गुरु नानक देव जी का जन्म दिन संगत के साथ मनाया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ करतार सिंह द्वारा गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान किया। समाजसेवी श्री रमेश गंगवानी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमें सत्य धर्म व करुणा के मार्ग पर चलना सिखाया गुरु साहब ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा में लगा दिया था साथ ही समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियां छुआछूत जाति धर्म के आधार पर भेदभाव को समाप्त करने एवं सामाजिक एकता पर जोर दिया था ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लख्मीचंद आहूजा , डॉक्टर मुरली शर्मा घनश्याम वाधवानी, श्रीचंद मंगवानी सुरेंद्र सिंह, कान्हा , कुलदीप तलरेजा, बड़ी संख्या में गणमान्य ,महिला एवं पुरुष साथ ही आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी शामिल हुए।
