जिला पंचायत सभापति नरसिंह भंडारी के मुख्यअतिथि में मोहला विधानसभा क्षेत्र के – ग्राम पंचायत बोगाटोला के आश्रित ग्राम दुगाटोला में 01 लाख रुपए बजरंग चौक एवं 01 लाख रुपए रामभवन चौक में सी.सी.रोड़ का विधिवत भूमिपुजन किया। साथ ही शाला प्रागण में बच्चों द्वारा बाल मेला का भी आयोजन किया गया था बच्चों को शाबाशी देते हुए जिला पंचायत सभापति नरसिंह भंडारी ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ बौद्धिक विकास का स्वरूप हैं बाल मेला बच्चों ने बाल मेले में तरह तरह के व्यजनों बनाकर बेचे। जिसका भरपूर आनंद अतिथियो एवं ग्रामीण जनो ने उठाया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच श्रीमती निर्मला मंडावी, उप सरपंच नारायण देशमुख, सोमनाथ टेकाम (उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा), प्रकाश मिश्रा (समाज सेवी), रोहित भुवार्य, जोहर लाल, मंगलसिंग, पिलेन्द्र भुवार्य, तोरण दाऊ, पितांबर दाऊ, लल्लू सोनी, उमाशंकर कोरटिया,दिनदयाल, धनीराम, एवं समस्त ग्रामवासी व शाला परिवार की गरिमामय उपस्थिति रही |
