एक पिता ने अपनी 3 महीने की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. पत्नी के मायके जाने से पति नाराज था, इसलिए खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. घटना मप्र के डिंडौरी जिले मेहड़वानी थाना क्षेत्र की ग्राम खम्हरिया की है.

मेहदवानी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की मुख्य वजह पति-पत्नी का आपसी झगड़ा है. पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी, इसी बात से नाराज आरोपी सुरेंद्र ने गुरुवार की रात 10 से 11 बजे के बीच अपनी 3 महीने की बेटी सरिता की गला दबाकर हत्या कर दी.
पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम करवाया. उसके बाद शव परिजनों को सौप दिया है. आरोपी पिता सुरेंद्र को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
