राजनांदगांव। तुमड़ीबोड़ के समीपस्थ ग्राम कोपेडीह में 19 नवंबर को कार्तिक मेला का आयोजन किया गया है। प्रतिवर्ष होने वाला यह आयोजन वर्षों पुराना है, वहीं रात्रि में ग्रामवासियों के सहयोग से उनके मनोरंजन के लिए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भंडारपुर वालों का रखा गया है। आयोजन समिति से जुड़े तीरथ वर्मा ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक उपस्थिति की अपील किया है।
