पुष्पसाहब के गीतों से होगा भगवान बुद्ध का मानवंदन
राजनांदगांव। बाबूटोला नवागांव में स्थापित महाबोधि कुटी में आयोजित वार्षिक महाबोधि महोत्सव में शहर के उपासक भगवान भगवान बुद्ध की वंदना करने जुटेंगे।
बुद्ध उपासकों के लिए कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है पूर्णिमा में भगवान बुद्ध की विशेष वंदना होती है। शहर के वार्ड नं. 1 बाबूटोला में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष प्रतिवर्ष महाबोधि महोत्सव मनाया जाता है। महोत्सव में पूज्यनीय भदंत धम्मपाल जी, भदंत धम्मतप जी एवं धम्म उपासक प्रवीण नोन्हारे जी की धम्मदेसना होगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि सुबह 10 बजे सुत्त संगायन होगा जिसमें उपासक डी के रामटेके, वंदना मेश्राम, विजय रंगारी धम्मपद के वग्गों से सुत्त का संगायन कर व्याख्या करेंगे। इसके पश्चात पूज्य भदंतगणों की धम्म देसना होगा। कार्यक्रम में संगीत की मुख्य प्रस्तुती देंगे लोकप्रिय गायक कबीर पंथ के संत पुष्पसाहब जी। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की गयी है।
